⚡ ब्रेकिंग News

भिकियासैंण में गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न, कृषि उत्पादन का लिया गया आकलन।




Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम नौला में राजस्व विभाग द्वारा क्रॉप कटिंग प्रयोग सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। यह कार्य एसडीएम भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में गेहूं की फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करना था।
प्रयोग के तहत ग्राम नौला की कृषक दीपा देवी एवं ग्राम प्रधान कविता देवी के खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर उपज का परीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता का भी निरीक्षण किया गया।
मौके पर राजस्व उप निरीक्षक संदीप ममगाई, पंकज बिष्ट एवं कमल आर्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे प्रयोग को विधिवत रुप से संपन्न कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के क्रॉप कटिंग प्रयोग सरकार द्वारा किसानों को उचित मुआवजा एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस प्रक्रिया में सहयोग किया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...