⚡ ब्रेकिंग News

एसबीआई फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य की की जा रही है सराहना ग्राम वासियो केद्वारा




Dainik Today Khabaren /-

स्याल्दे (अल्मोड़ा): विकासखंड स्याल्दे, अल्मोड़ा में SBI Foundat ion के सहयोग से संचालित एसबीआई ग्राम सक्षम परियोजना के अंतर्गत संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति, रानीखेत द्वारा ग्रामीण विकास और आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
परियोजना के तहत विकासखंड स्याल्दे की 10 ग्राम पंचायतों में कार्य संचालित है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 20 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। प्रत्येक समूह को 20 बकरियां एवं 1 बकरा प्रदान किया गया, जिससे कुल 400 बकरियां और 20 बकरे वितरित किए गए। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

परियोजना के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। सभी बकरियों से अब तक लगभग 658 बच्चे हो चुके हैं, जिससे लाभार्थियों की आय में वृद्धि हो रही है और बकरी पालन एक सशक्त आजीविका के रूप में उभर रहा है।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गांव में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं, जिससे कुल 100 सोलर लाइट स्थापित की जा चुकी हैं। साथ ही 10 जल भंडारण टैंक का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल सुविधा में लाभ मिला है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी परियोजना द्वारा 15 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य को संबल मिला है।

परियोजना से जुड़ी सभी समूह की महिलाओं ने SBI Foundation एवं संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विकासखंड स्याल्दे में इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य निरंतर चलते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...