गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ -34 सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग करते दो भाई गिरफ्तार
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
रामनगर (नैनीताल) में ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध LPG रिफिलिंग के काले कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली रामनगर की टीम ने खताड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग में लिप्त थे। पुलिस की दबिश के दौरान मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बांट और ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद हुआ। यह अवैध कारोबार न सिर्फ कानून का खुला उल्लंघन था, बल्कि आम जनता की जान को भी गंभीर खतरे में डाल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। LPG की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे अवैध कामों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।
Post a Comment