पर्यटन नगरी में AI निगरानी का पहरा: नैनीताल-भीमताल में ANPR कैमरों से होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
हल्द्वानी, 24 अप्रैल 2026। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी अब हाईटेक निगरानी के दायरे में आने जा रही है। आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जानकारी दी कि नैनीताल, भीमताल और भवाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) आधारित AI कैमरों से वाहनों और गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 33 लाख रुपये की लागत से इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लागू किया जा रहा है। इन कैमरों की मदद से न केवल वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जाएगा, बल्कि पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही शहर में आने और जाने वाले हर वाहन का सटीक डेटा तैयार होगा, जिसे वैज्ञानिक तरीके से डाटा सेंटर में सुरक्षित रखा जाएगा और मोबाइल के जरिए भी मॉनिटर किया जा सकेगा। आयुक्त ने बताया कि नैनीताल में पहले से संचालित ANPR कैमरों के जरिए नगर पालिका द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स की पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वसूली सही ढंग से हो रही है या नहीं। इसके अलावा, कैंचीधाम मंदिर के गेट पर 15 जून 2026 से पहले कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सटीक संख्या का आंकलन किया जा सके। बैठक में पुलिस विभाग ने पिछले 24 घंटों का डेटा भी प्रस्तुत किया, जिसमें विभिन्न मार्गों पर हजारों वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। इस पहल से पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
إرسال تعليق