उत्तराखंड)अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन सीज।।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
नैनीताल जिले में रामनगर, अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी ने बड़ी कार्यवाही, की है अवैध खनन में लिप्त 04 वाहन को विभाग ने सीज कर दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिम प्रकाश चन्द्र आर्या, ने बताया कि उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा कोसी नदी में संचालित खनन क्षेत्रों की सघन निगरानी एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गठित संयुक्त टीम द्वारा कटियापुल एवं बंजारी द्वितीय खनन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध खनन एवं उपखनिज परिवहन करते हुए 10 टायरा के 02 वाहन, 06 टायरा का 01 वाहन तथा 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। उक्त सभी वाहनों को वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही का नेतृत्व श्री धर्मानन्द सुनाल, वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर द्वारा किया गया। टीम में सुरेन्द्र सिंह बोरा, वन क्षेत्राधिकारी, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, वन विकास निगम, जगदीश चन्द्र पाण्डे, उपराजिक, अजमत खान, वन दरोगा, तेजपाल, वन आरक्षी,विमल चौधरी, वन आरक्षी, धीरज कुमार, वन आरक्षी, विक्रम कुटलाकोटी, वाचर, वाहन चालक श्री मनोज तिवाड़ी एवं प्रकाश आदि उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध उपखनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Post a Comment