⚡ ब्रेकिंग News

अल्मोड़ा पुलिस ने फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, वादी ही निकला साजिश का हिस्सा 3 आरोपी गिरफ्तार

 



Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा पुलिस ने फर्जी लोन कोटल का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है हैरानी की बात यह है कि इस घोटाले  की साजिश रचने वाला वादी ही  निकला।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 19.09.2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उसकी फर्म जय गोली ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त करना तथा वादी की फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किये गये। इस सम्बन्ध में मु0FIR NO- 85/2025 धारा 318(4) BNS बनाम धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी आदि पंजीकृत किया गया था। 
मामले में पुलिस द्वारा  गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी उपरोक्त मामले में सम्मलित होना पाया गया। जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)/336/338/340 BNS की वृद्धि की गयी।  
दिनांक 19.05.2026 को विवेचक व पुलिस टीम द्वारा वादी दिनेश सिंह नेगी व नामजद धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, सुनील सिंह करायत को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...