⚡ ब्रेकिंग News

चौखुटिया पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व नशा के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में दी जानकारी

 

Dainik Today Khabaren /

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) चौखुटिया आज दिनांक 30.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदी, चौखुटिया एवं राजकीय इंटर कॉलेज, मासी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
 कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर नशे के बढ़ते प्रचलन एवं साइबर अपराधों के खतरों के प्रति सचेत किया गया।
 पुलिस टीम द्वारा नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य को भी प्रभावित करता है।
 साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
 छात्र-छात्राओं को सतर्क रहने, अनजान लिंक/कॉल पर विश्वास न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
 किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मादक पदार्थों से संबंधित गोपनीय सूचना हेतु मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...