⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस टीम ने "ऑपरेशन प्रहार" किया तेज,36वाहनों का चालान,7वाहन किये सीज

 


Dainik Today Khabaren /

Ranikhet(#Almora)/- अल्मोड़ा जनपद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का "आपरेशन प्रहार" तेज हो गया है।पर्यटन सीजन के मध्यनजर पर्यटक नगरी रानिखेत में यातायात नियमों का उल्लखंन करने वाले 36वाहन चालकों का चालान कर 7वाहन पुलिस ने सीज कर दिये हैं।जिससे नियम तोड़ने वाले चालकों में हडकंप मच गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी की मौजूदगी में एसएसआई (SSI)बिशन लाल, उपनिरीक्षक  बृजमोहन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की एवं कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कस्बा #रानीखेत में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं रैश ड्राइविंग* एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन* करने पर 7 वाहनों को सीज* किया गया है।  
 पुलिस टीम द्वारा वाहनलकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई।"आपरेशन प्रहार" जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...