⚡ ब्रेकिंग News

गांजा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर वाहन को थाना भतरौजखान पुलिस ने किया जब्त

 


Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा जिले भतरौजखान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार को कुर्क कर लिया है। गौरतलब है कि 1 फरवरी 2025 को पुलिस ने जीवन आर्या उर्फ जग्गू, रोहित कुमार और भूपेश कुमार उर्फ बॉबी के कब्जे से वाहन संख्या UK04-R-5051 में 42 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था।
इस मामले में थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 
बाद में तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से उक्त वाहन खरीदा था। 
इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत स्विफ्ट डिजायर कार को कुर्क कर जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...