मोदी जी-मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा।” हल्द्वानी की बदहाल सड़को पर बशीधर भगत ने अपनी ही पार्टी को घेरा।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
हल्द्वानी। (नैनीताल ) शहर और आसपास के क्षेत्रों में खोदी हुई सड़कों के मुद्दे पर कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत ने शनिवार को अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। बागजाला में प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में जिला योजना समिति की बैठक को संबोधित करते हुए भगत ने कहा कि सड़कें खुदी होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए बोले, “यदि यही हाल रहा तो 2027 में मुश्किल हो जाएगी। मोदी जी-मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा।” हालांकि बाद में उन्होंने बजट अभाव का हवाला देकर बचाव का प्रयास किया। विधायक ने खेद जताया कि पहले मोहल्लों की गलियां खोदी गईं, फिर राइजिंग लाइन, नलकूप और अब ओवरहेड टैंक के लिए खुदाई हो रही है। इस प्रक्रिया में तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन सड़कें अब भी चलने लायक नहीं बनीं। उन्होंने कहा, “पाइप बिछा दिए हैं, लेकिन पानी नहीं है। सभी को गंभीरता से काम करना होगा।”
Post a Comment