बेतालघाट में मानवता की मिसाल: समाजसेवी शीलू कुमार बने बुजुर्ग के लिए देवदूत
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
जिला नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र से एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। ग्राम घोड़िया हलसो निवासी 64 वर्षीय अम्बी राम लंबे समय से गंभीर दर्द और बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले गिरने के कारण उनकी कमर के नीचे कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने इलाज नहीं कराया और दर्द सहते रहे। बीते दिनों जब दर्द असहनीय हो गया, तब परिजनों ने समाजसेवी शीलू कुमार से संपर्क किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शीलू कुमार ने तुरंत पहल करते हुए अम्बी राम को हल्द्वानी के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि फ्रैक्चर की हड्डी में गलन शुरू हो चुकी है, जिसके चलते दो ऑपरेशन जरूरी बताए गए। इनमें से एक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जबकि दूसरा अभी बाकी है। अम्बी राम ने भावुक होकर कहा कि उनके लिए शीलू कुमार किसी देवदूत से कम नहीं हैं। इस सराहनीय पहल ने पूरे क्षेत्र में मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश की है, जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। साथ ही शीलू कुमार द्वारा कई गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक सहायता दी है तो कई बीमारों का इलाज लगातार वो करवा रहे हैं ।।
Post a Comment