भीमताल में बनेंगी उप तहसील, मंडी की स्थापना के साथ-साथ दो कोल्ड स्टोर का होगा निर्माण: पुष्कर सिंह धामी
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
भीमताल। नैनीताल /मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल विधानसभा के लिए तमाम घोषणाएं की। जहां भीमताल में उप तहसील बनाने का ऐलान किया, वहीं फल पट्टी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भीमताल व आसपास के लोगों को हर काम के लिए नैनीताल जाना पड़ता है। जिसे देखते हुए अब भीमताल में उप तहसील स्थापित हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर उप तहसील के साथ ही विकास खण्ड ओखलकाण्डा के भीड़ापानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी। ओखलकाण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन की स्थापना की जायेगी। भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन लगाई जाएगी। विकासखण्ड धारी के लेटीबुंगा में कोल्ड स्टोर की स्थापना की जायेगी। विकास खण्ड रामगढ़ में सतबुंगा में कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा। विकासखण्ड रामगढ़, धारी, ओखलकाण्डा में किसानों की सुविधा हेतु मण्डी का निर्माण किया जायेगा। ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ढ़ोली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
Post a Comment