⚡ ब्रेकिंग News

देहरादून: सीएम धामी ने 8005 श्रमिकों के खातों में 17 करोड़ से अधिक राशि की ट्रांसफर

 


Dainik Today Khabaren /-

देहरादून, 10 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 8005 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 17 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने “श्रमिक सेवा मोबाइल एप” का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुदान वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया समाप्त कर ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। पिछले छह महीनों में 19,833 लाभार्थियों को 47.14 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
सीएम धामी ने पलायन रोकने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार कौशल प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों को प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे कार्यों में प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।
उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश भी दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...