⚡ ब्रेकिंग News

सल्ट थानांतर्गत पुलिस ने 2.78 लाख रूपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 


Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैक पोस्ट मर्चूला पर मोटरसाईकिल संख्या UK 18S 4596 को रोककर चेक किया। बाइक में सवार दो लोगों (एक पुरूष व एक महिला) के कब्जे से 11.130 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और मोटरसाईकिल सीज कर ली गई। 
गिरफ्तार आरोपियों में असीम उर्फ मुन्ना पुत्र नन्हे, निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर तथा सानिया कालरा पुत्री पवन कुमार, निवासी गड़ीनेगी, कुण्डा, जिला ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। बरामद गांजे की कीमत 2,78,250 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...