द्वाराहाट और अल्मोड़ा में लगेंगे विशेष आधार कैंप – जिलाधिकारी अंशुल सिंह।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
Aimora /द्बराहाट : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आधार संबंधित कार्यों के लिए क्षेत्रीय जागरूकता और भागीदारी इतनी अधिक थी कि कई शिविरों में सभी लोग पूर्ण रूप से लाभान्वित नहीं हो पाएँ । इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अल्मोड़ा जनपद में चयनित स्थानों पर विशेष आधार कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
कैंप की तिथियाँ और स्थान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष आधार कैंप निम्नलिखित स्थानों व तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे:
विभिन्न माध्यमों से पृथक आधार कैंप आयोजित करने के अनुरोध प्राप्त होने के बाद यह कदम उठाया गया है । जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित स्थानों पर सुबह 11 बजे से आधार कैंप आयोजित करने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही, जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में शामिल होकर आधार संबंधी कार्यों का लाभ उठाने की अपील की है। यह विशेष कैंप आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पहले के शिविरों में पूर्ण लाभ न मिलने वाले योग्य लोगों को भी आधार सेवाएं सुलभ हो सकें ।
Post a Comment