⚡ ब्रेकिंग News

दो मासूम बच्चों के साथ घर से लापता हुई महिला, परिवार ने लोगों से की मदद की अपील

 


 

Dainik Today Khabaren / 

नैनीताल जिले हल्द्वानी क्षेत्र से एक महिला के घर से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार शिवाशी 16 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि महिला अपने साथ दो छोटे बच्चों को ले गई है, जिनमें एक बच्ची करीब एक वर्ष और दूसरा बच्चा लगभग ढाई वर्ष का है। परिवार का कहना है कि पूरा परिवार परेशानियों से गुजर रहा है।
महिला के पति भोपाल राम आर्य ने स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी शिवाशी के संबंध में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें तो तुरंत मोबाइल नंबर 7983363956 पर संपर्क करें, ताकि महिला को सकुशल घर वापस लाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...