⚡ ब्रेकिंग News

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में नेहा पांडेय ने बढ़ाया परिवार का मान

 




Dainik Today Khabaren / 

हल्द्वानी नैनीताल, Central Board of Secondary Education की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 हल्द्वानी की छात्रा नेहा पांडेय ने सफलता हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। नेहा कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता रमेश चंद्र पांडेय मार्केटिंग क्षेत्र में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता विनीता पांडेय गृहिणी हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत को दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...