⚡ ब्रेकिंग News

बीसी खंडूड़ी के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया शोक, गणेश गोदियाल ने शेयर की यादें

 भुवन चंद्र खंडूड़ी ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Dainik Today Khabaren / 

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन हो गया है. बीसी खंडूड़ी के निधन के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीसी खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने भी बीजेपी के सिपाही रहे बीसी खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
पीएम मोदी ने बीसी खंडूड़ी को याद करते हुए लिखा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.
उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है. देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बीसी खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं सुशासन के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित किया. उत्तराखंड की विकास यात्रा में उनका योगदान तथा केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी..

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...