⚡ ब्रेकिंग News

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, जल्द कराएं ई-केवाईसी

 


Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से “मेरा KYC” ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की अपील की है। शासन के निर्देशों के तहत सभी राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन राशन कार्डों में सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उन्हें भविष्य में खाद्यान्न वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्य का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि सत्यापन के लिए ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन का कैमरा साफ और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। साथ ही मोबाइल में “Accessibility” फीचर सक्षम होना आवश्यक है। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ई-केवाईसी के लिए लाभार्थियों को पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से “मेरा KYC” ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद “AadhaarFaceRD” ऐप इंस्टॉल कर लॉगिन करना होगा। ऐप में उत्तराखंड राज्य का चयन कर “Verify Location” विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर राशन कार्ड संख्या दर्ज कर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करना होगा।
सत्यापन के बाद “FaceKYC” विकल्प पर क्लिक कर मोबाइल कैमरे के सामने फेस वेरिफिकेशन करना होगा। प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर “eKYC Successful” संदेश दिखाई देगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...