⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस ने चौखुटिया क्षेत्र में किए शराबी चालक सहित 4 गिरफ्तार

 

        


 

Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा / चौखुटिया थाना क्षेत्र में अतर्गत निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया  अशोक कुमार, अपर उ0नि0  दीवान सिंह, अपर उ0नि0  पुष्कर खाती व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान चौखुटिया बाजार नायरा पेट्रोल पम्प के पास में वाहन संख्या- UK11-TA-4234 को चैक किया गया तो वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। साथ ही उसमें सवार 03 अन्य युवकों द्वारा भी शराब के नशे में उत्पात मचाया जा रहा था।
जिस पर कोतवाली चौखुटिया पुलिस द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा अन्य 03 युवकों को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार व्यक्तियों में - कमल सिंह बिष्ट पुत्र धन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम लंमबगढ़ जिला चमोली (चालक)
2- दान सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी बाछुवाबाज गैरसैण चमोली (वाहन में सवार) 
3- किशन नैनवाल पुत्र जयचंद नैनवाल निवासी कोट गैरसैण चमोली (वाहन में सवार) 
4- राकेश उप्रेती पुत्र गोविंद राम निवासी बछुवाबांज गैरसैण चमोली(वाहन में सवार) शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...