⚡ ब्रेकिंग News

रानीखेत टेनिस टीम चैम्पियनशिप में रामनगर बना चैंपियन, हल्द्वानी उपविजेता

 


Dainik Today Khabaren / 

जनपद (अल्मोड़ा)  रानीखेत  में आयोजित टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026 के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर देर रात तक फ्लडलाइट में चलता रहा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में रामनगर टाइगर टीम ने हल्द्वानी चैलेंजर्स को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि हल्द्वानी की टीम उपविजेता रही।

तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब रानीखेत गुलदार वन टीम के महिराज मेहरा और अशोक साह (राजा) ने हल्द्वानी चैलेंजर्स के देवेंद्र सिंह बिष्ट और विकास पांडेय को 6-5 से हराया। वहीं 60 प्लस व्यक्तिगत युगल सेमीफाइनल में हरीश प्रसाद (हल्द्वानी) और अजय एलहेंस (नैनीताल) ने देवेंद्र सिंह रावत और राघवेंद्र साह को 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रातःकाल खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र सिंह मेहता और शंकर दत्त सती ने प्रभात मेहरा और बीएमएस बिष्ट को 6-5 से हराया। टीम चैम्पियनशिप के निर्णायक मुकाबले में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय और रजत कुमार सती ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित गोयल और विनोद खुल्बे को 6-2 से मात दी। वहीं सहर्ष पांडेय और हिमांशु तिवारी ने गौरव पांडेय और अक्षय बिष्ट को 6-0 से हराकर हल्द्वानी को फाइनल में पहुंचाया।
60 प्लस डबल्स फाइनल में हरीश प्रसाद और अजय एलहेंस ने राजेंद्र सिंह मेहता और शंकर दत्त सती को 6-0 से हराकर खिताब जीता।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह रावत, अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, एसडी सती, राघवेंद्र साह और पत्रकार मुकेश कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...