⚡ ब्रेकिंग News

जागेश्वर जा रही जिमी कार खाई में गिरी -बड़ा हादसा टला, तीन घायल

 

Dainik Today Khabaren / 

नैनीताल। शनिवार को बरेली से जागेश्वर धाम जा रही एक जिमी कार भुजियाघाट और डोलमार के बीच अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार जिमी कार संख्या UK07SN-8221 बरेली से जागेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भुजियाघाट-डोलमार के बीच चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर ज्योलिकोट चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा ने बताया कि वाहन में सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर भी हलचल बनी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...