⚡ ब्रेकिंग News

अल्मोड़ा में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 45 वाहन चालकों पर कार्रवाई

 



Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा जनपद में एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 45 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर ₹25,500 का जुर्माना वसूला गया।
एएसपी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत तथा चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने पुलिस टीम के साथ शनिवार और रविवार को जागेश्वर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाहनों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान एक वाहन में काली फिल्म लगी पाई गई, जिसे मौके पर ही हटवाते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़क किनारे वाहन खड़ा कर शराब पीकर हुड़दंग और न्यूसेंस फैलाने वाले सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...