गोविंद सिंह माहरा की 103वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
Aimora / रानीखेत । स्व. गोविंद सिंह माहरा की 103वीं जयंती पर 18 मई सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और भावुक वातावरण के बीच मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. माहरा के संघर्षमय जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में उनके योगदान को याद किया। कहा गया कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि पहाड़ की जनता की आवाज, गरीबों के सहारा और विकास के दूरदर्शी पहल करने वाले नेता थे। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने पूरे जीवन को पर्यटन संवर्धन, वन संपदा के संरक्षण और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रखा। रानीखेत व आसपास के लोग आज भी उनकी सादगी और कार्यों को सम्मान के साथ याद करते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. माहरा के विचार, उनका संघर्ष और जनता के प्रति प्रेम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
Post a Comment