⚡ ब्रेकिंग News

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

 




Dainik Today Khabaren /-

 देहरादून/ उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा सीज़न का एक बार फिर औपचारिक शुभारंभ हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा‑अर्चना के साथ श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का भी आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो चुका है।

दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के मंदिर में शीश नवाकर संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा अर्पित की। उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल आयोजन और देश‑प्रदेश की सुख‑समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना भी की।



भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से प्रस्थान करती हुई मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंची, जहां विशेष पूजा और अभिषेक के बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इसी अवसर पर देव डोली की आशीष भी प्राप्त की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्रमुखता देते हुए यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और रास्तों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...