⚡ ब्रेकिंग News

बनभूलपुरा में नशे पर बड़ी कार्रवाई, बार-बार खुल रहे श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर फिर छापा

 


Dainik Today Khabaren /-

नैनीताल जनपद के बनभूलपुरा क्षेत्र में कुमायूँ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध दवाइयों के कारोबार पर एक बार फिर प्रहार किया है। स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल की देर रात हल्द्वानी स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से 20 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं।
ड्रग एक्ट के नियमों के उल्लंघन पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में की गई।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मेडिकल स्टोर पर पहले भी कई बार छापे पड़ चुके हैं, लेकिन हर बार यह दोबारा खुल जाता है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि संचालक की कुछ विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत हो सकती है, जिसके चलते कड़ी कार्रवाई के बावजूद कारोबार फिर शुरू हो जाता है।
इस बार की कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनता ने इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...