⚡ ब्रेकिंग News

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 01 आरोपी गिरफ्तार

 

Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके, के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में दिनांक 15.04.2026 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्वारब रोड लोधिया के पास एक अल्टो कार को रोका गया। चेकिंग में वाहन चालक अक्षत सिंह बिरोड़िया (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम बिरोड़ा, थाना व जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 09 पेटी (108बोतल)अवैध अंग्रेजी शराब 08 पेटी (192 कैन) अवैध बियर बरामद हुई। कुल कीमत लगभग ₹1,08,600/- आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मु0FIR NO- 37/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वाहन को सीज किया गया।

पुलिस टीम: 

उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार (चौकी प्रभारी एनटीडी), हे0कानि0 किशोर कुमार, कानि0 सुन्दर लाल, कानि0 सूरज कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...