⚡ ब्रेकिंग News

उत्तरखंड में 6 और 7 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट पढ़ लें पूर्वानुमान



 

Dainik Today Khabaren /-

उत्तराखंड :-  उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने 6 और 7 अप्रैल के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
6 अप्रैल को उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 6 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब ही रहने वाला है। IMD की माने तो 6 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों मेक कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...