⚡ ब्रेकिंग News

उत्तराखण्ड दुखद कैंटर खाई में गिरा.चालक की दर्दनाक मौत।

 

Dainik Today Khabaren /-

टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को हुए एक बड़े सड़क हादसे में एक बहन चालक के खाई में वहां गिरने से दर्दनाक मौत हो गई घटना महादेव चट्टी के पास की बताई जाती है जहां गहरी खाई में वहां गिरने से खौफनाक हादसा में 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, हुई है एसडीआरएफ ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया ।
रविवार को चौकी तीन धारा जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि महादेव चट्टी के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे ट्रक तक पहुंच बनाई गई। मौके पर व्यक्ति मृत पाया गया टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए शव को सुरक्षित रूप से खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक लाया गया।
उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शव की पहचान,मनोज उर्फ शीशपाल पुत्र अजेंदर सिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...