DM का औचक निरीक्षण पकड़े गए इंजीनियर , वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
पौड़ी गढ़वाल जिले में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के बीच लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का डंडा चला है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहाँ कई स्तरों पर भारी खामियां और अनुशासनहीनता उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फील्ड में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रियलिटी चेक के लिए वीडियो कॉल किया,जिसमें ड्यूटी समय में जेई साहब अपने घर पर मौजूद मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए। डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि फील्ड में जाने वाले जेई और कार्मिकों की उपस्थिति का पटवारियों के माध्यम से क्रॉस सत्यापन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजों में फील्ड विजिट दिखाने वाली प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी
Post a Comment