बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹10,000 का चालान, 12 बाहरी व्यक्तियों का कराया गया सत्यापन
Dainik Today Khabaren0
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का सघन सत्यापन अभियान
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उप निरीक्षक श्री आनंद बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने वाले एक ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 का चालान किया गया। साथ ही 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उनका पुलिस सत्यापन कराया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने किरायेदारों, मजदूरों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को आश्रय देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment