⚡ ब्रेकिंग News

अल्मोड़ा डुबकिया' क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश

 






Dainik Today Khabaren / 

Aimora /अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 'डुबकिया' में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। इस समस्या को लेकर कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में एकजुट होकर नगर निगम के नगर आयुक्त/महापौर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
 स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, वार्ड डुबकिया के सार्वजनिक रास्ते पर जावेद अख्तर नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस अवैध निर्माण की वजह से मंदिर और क्रिया-कर्म (अंतिम संस्कार) के रास्ते पूरी तरह से बाधित हो गए हैं। निवासियों का कहना है कि यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बंद होने या संकरा होने की वजह से आम जनता को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन क्षेत्र में विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिसमे क्षेत्र की पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थल का जल्द से जल्द मौका-मुआयना (निरीक्षण) किया जाए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि सार्वजनिक रास्ते से इस अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए ताकि आम नागरिकों को सुगमता से आवाजाही की सुविधा मिल सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...