⚡ ब्रेकिंग News

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में अनन्या उप्रेती ने बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का मान

 




Dainik Today Khabaren / 

हल्द्वानी नैनीताल के शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी छात्रा अनन्या उप्रेती ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनन्या की इस उपलब्धि से घर में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके पिता प्रकाश चंद्र उप्रेती उत्तर प्रदेश पुलिस

से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता मुन्नी उप्रेती ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
परिजनों और शिक्षकों ने अनन्या की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी अनन्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...