⚡ ब्रेकिंग News

मौसम अपडेट(देहरादून) इन जनपदों में बरसात का येलो अलर्ट, तीन घंटे यहां भारी, एडवाइजरी जारी ।।

 

Dainik Today Khabaren /

dehradun/ उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 9:00 तक
जनपद – अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर यथा – डोईवाला, देवप्रयाग, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, रामनगर, बेरीनाग, बाजपुर, खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली/तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को कई पर्वतीय जिलों में गर्जन, अंधड़ और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है।
पर्वतीय जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही तेज अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बादलों ने आसमान को ढक लिया। दोपहर बाद देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई। शाम के समय तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड और बढ़ गई। मसूरी में मौसम इतना ठंडा हो गया कि लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...