⚡ ब्रेकिंग News

नवोदय प्रवेश परीक्षा में अल्मोड़ा के 59 विद्यार्थियों ने पाई सफलता, सोली विद्यालय की खुशी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

 



Dainik Today Khabaren /

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय सामने आया है, जहां कुल 59 छात्र-छात्राओं ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि ने जिले में शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को एक बार फिर साबित किया है।
इसी क्रम में एक विशेष उपलब्धि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली क्षेत्र से सामने आई है, जहां पहली बार इस विद्यालय से कु. खुशी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कु. खुशी की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अल्का चौहान, सहायक अध्यापक शनु चौहान, आँगनबाड़ी कार्यकर्ती श्यामा देवी, सहायिका कु. भावना तथा भोजन माता पुष्पा देवी सहित अन्य लोगों ने खुशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की प्राचार्या खीला बहुगुणा ने सभी बच्चों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि जनपद से 29 बालिकाओं एवं 30 बालकों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, जिनकी प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही शुरु होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...