बनभूलपुरा की अनमता नईम ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 85 प्रतिशत अंक
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
हल्द्वानी नैनीताल के नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी अनमता नईम ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनमता एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनमता के पिता मोहम्मद नईम और माता फिरदौस बेगम ने बेटी की मेहनत और लगन को उसकी कामयाबी का श्रेय दिया। अनमता ने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली। वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अनमता को रोशन मुस्तकबिल के लिए नेक दुआएं दी है
Post a Comment