⚡ ब्रेकिंग News

सीएम धामी ने चार अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ, इन 4 पहाड़ी जिलों में देंगी सेवाएं

 एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर फंड के तहत जनता को समर्पित की चार अत्याधुनिक एंबुलेंस, पहले चरण में 4 पर्वतीय जिलों में देंगी सेवाएं


Dainik Today Khabaren / 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने को लेकर जहां एक ओर राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, तो वही दूसरी ओर तमाम संगठनों और बैंकों की ओर से भी सहयोग किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एचडीएफसी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर (CSR) फंड के जरिए जनहित में चार अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित किए हैं. जिनका सीएम पुष्कर धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से फ्लैग ऑफ किया.
सीएसआर मद के तहत 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस की सौगात: पहले चरण के तहत ये चारों एम्बुलेंस चार पर्वतीय जिलों में सेवाएं देंगी. एचडीएफसी बैंक की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत दी गई 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस को राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
"राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. निजी संस्थाओं की ओर से जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतर उदाहरण है."-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...