अल्मोड़ा रोड में गाड़ी रिपेयर यातायात बाधित करने पर संबंधित का 10000 का चालान...
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा जनपद प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी,चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दीवान बोरा निवासी मकेड़ी धारानौला द्वारा मकेड़ी, धारानौला में बोरा आटो मोबाइल के नाम से संचालित सर्विस सेण्टर खोलकर सड़क पर गाड़ी लगाकर यातायात बाधित किया जा रहा था। मौके पर ही सम्बन्धित के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त चेकिंग अभियान के तहत रेट्रो साइलेंसर, बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लघंन व नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
Post a Comment