स्याल्दे में पहली बार बनी सार्वजनिक व्यायामशालाएं, SBI ग्राम सक्षम परियोजना से युवाओं को मिली नई दिशा
Dainik Today Khabaren0
स्वास्थ्य सुधार और नशामुक्ति की ओर बड़ा कदम, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मिल रहा लाभ
Dainik Today Khabaren /-
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) स्याल्दे एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से विकासखंड स्यालदे में संचालित SBI ग्राम सक्षम परियोजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।
परियोजना के तहत स्यालदे ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक व्यायामशालाओं की स्थापना की गई है। यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, क्योंकि इससे पहले पूरे विकासखंड में कहीं भी व्यायामशाला नहीं थी। इन व्यायामशालाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है। साथ ही जो युवा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इसका विशेष लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता में सुधार हो रहा है। आज इन व्यायामशालाओं का लाभ केवल युवा ही नहीं, बल्कि गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य सभी वर्ग के लोग उठा रहे हैं। आसपास के गांवों के बच्चे भी यहां आकर व्यायाम कर रहे हैं और पहली बार जिम जैसी सुविधा का अनुभव कर रहे हैं। इस पहल से प्रभावित होकर अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भी अपने गांव में सार्वजनिक व्यायामशाला स्थापित करने की मांग की है। सभी ग्रामवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए एसबीआई फाउंडेशन और संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति का आभार व्यक्त किया है। इस पहल की सफलता में परियोजना प्रबंधक अर्चित धस्माना, हेम चंद्र सिंह, पूरन सिंह तथा संस्था सचिव महेश घुघत्याल का विशेष योगदान रहा है।
Post a Comment