⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल, हल्द्वानी व ऊधमसिंहनगर दौरा कल !

 

Dainik Today Khabaren /

नैनीताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल गुरुवार 30 अप्रैल को कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:45 बजे कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से होटल नैनी रिट्रीट पहुंचकर कुछ समय आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दोपहर 1:35 बजे से 2:15 बजे तक मुख्यमंत्री नैनीताल क्लब स्थित राज्य अतिथि गृह में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे और 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से श्रीपुर बिछुवा (ऊधमसिंहनगर) पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद खटीमा के लोहियाहैड हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। अंत में शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगरा तराई, खटीमा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा टीम को पहले ही अग्रिम रूप से तैनात किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान दिवस अधिकारी दिनेश यादव सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...