⚡ ब्रेकिंग News

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों की दी जानकारी

 


Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैण   (अल्मोड़ा ) रानीखेत में भाजपा ने दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में दो दिवसीय आयोजन रानीखेत में किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कार्यकताओं को विभिन्न विषयो के सम्बन्ध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक 24 घंटों के लिए 7 सत्रों में आयोजित किया गया था। प्रत्येक सत्र के लिए अलग अलग वक्ताओं को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अपने विषय पर जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग, बूथ समितियां और सर प्रक्रिया जैसे विषयो पर चर्चा हुयी। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् आज भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पश्चात् मिष्ठान वितरण किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...