⚡ ब्रेकिंग News

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वॉल पेंटिंग के जरिए सजीव हो रही देवभूमि की संस्कृति।

 

Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में इन दिनों महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा कलात्मक कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसके तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए वॉल पेंटिंग के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जीवंत कर रहे हैं।
इस रचनात्मक कार्य में महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हर्षिता, रश्मि, दीपा नैलवाल, सिमरन गोस्वामी, मोनिका रावत और सपना मुख्य रुप से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर की दीवारों पर पारंपरिक ऐपण कला, पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्य यंत्र (जैसे हुड़का, ढोल-दमाऊ), राज्य प्रतीक और ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के चित्र उकेरे जा रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की तूलिका से निर्मित ये चित्र न केवल परिसर को सुंदर बना रहे हैं, बल्कि अन्य छात्रों को भी अपनी समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रों के इस कलात्मक कार्य की खूब प्रशंसा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...