⚡ ब्रेकिंग News

रील के चक्कर में तमंचा दिखाना पड़ा भारी : सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार

 

Dainik Today Khabaren /-

हल्द्वानी। (नैनीताल) सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल होने की चाहत में हथियार के साथ तस्वीरें डाल रहा था, जिससे शहर में भय का माहौल बन रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल व अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को क्रियाशाला मंदिर के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार युवक की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में गौला गेट, राजपुरा, हल्द्वानी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना और भय का माहौल बनाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...