⚡ ब्रेकिंग News

बेकाबू पिकअप ने मचाई तबाही -बाड़ेछीना बाजार में कई वाहन क्षतिग्रस्त, दो घायल

 


Dainik Today Khabaren /-

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना बाजार में मंगलवार शाम एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP22TA-5521 पनुवानौला की ओर से अल्मोड़ा की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में ढलान पर आते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी, ऑटो, टवेरा, डैटसन गो और विटारा ब्रेजा को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार सुपई निवासी एक युवक घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक महिला भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन आगे चल रहे वाहन के ऊपर चढ़ गया और कई वाहनों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गया। वाहन में विद्युत विभाग का सामान लदा हुआ था।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...