⚡ ब्रेकिंग News

हल्द्वानी: करियर एक्सपो में उमड़ी भीड़, आयुक्त व सीएम सचिव दीपक रावत ने छात्राओं को दिए सफलता के गुरु मंत्र

 


Dainik Today Khabaren /-

हल्द्वानी। नैनीताल महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आयुक्त ने कहा कि अगर छात्राओं में सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे वही करियर चुनें जो उन्हें पसंद हो और जिससे वे समाज के लिए भी कुछ बेहतर कर सकें। उन्होंने आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान को सफल करियर की कुंजी बताया।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में साइकोलॉजी टेस्ट के जरिए छात्राओं की रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता और कार्यशैली का आकलन कर उनके लिए सही करियर विकल्प सुझाए जा रहे हैं, जिससे वे अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने कहा कि कॉलेज में पहली बार इस तरह का करियर एक्सपो आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उनकी क्षमताओं को निखारना है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के कुल 23 स्टॉल लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की बसंती राणा और नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।
इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएन खाली, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद लोहनी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन बनकोटी, प्रो. रश्मि पंत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...