⚡ ब्रेकिंग News

मौसम की मार पर भारी पड़ रही आस्था, चारधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रद्धा बनी सबसे बड़ी ताकत!

 उत्तराखंड चारधाम यात्रा में मौसम लगातार श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है. फिर भी श्रद्धालुओं का हौसला कम नहीं हो रहा है.


Dainik Today Khabaren /

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने पूरे चरम पर है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की ओर श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ रहा है, जिसने राज्य सरकार से लेकर प्रशासन तक को हैरान कर दिया है. मौसम की मार भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पा रही है.
दरअसल, पहाड़ों में मौसम का मिज़ाज लगातार तल्ख बना हुआ है बीते एक मई से राज्य के अधिकांश जिलों में तेज़ बारिश ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ़बारी का सिलसिला जारी है. चारों धामों में कड़ाके की ठंड और बर्फ़ से ढकी चोटियों के बीच यात्रा मार्ग कई बार चुनौतीपूर्ण बन रहे हैं, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ज़रा भी डगमगाती नज़र नहीं आ रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...