⚡ ब्रेकिंग News

तीन दिन से लापता आरक्षी का शव खाई से बरामद

 

Dainik Today Khabaren /

अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। चार दिनों से लापता चल रहे एक आरक्षी का शव SDRF टीम ने गहरी खाई से बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (4 मई) सुबह करीब 11:28 बजे भिकियासैंण थाना क्षेत्र से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान थाने में तैनात एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता थे, उनकी कार मछोड़ के पास गहरी खाई में गिरी हुई दिखाई दी है।

सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने के बाद टीम ने पाया कि वाहन (हुंडई क्रेटा) मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।
दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF के जवानों ने खाई में उतरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान लापता आरक्षी का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान आरक्षी संजीव चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरिद्वार जनपद के शेरपुर क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में भतरौजखान थाने में तैनात थे।
रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...