राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
भिकियासैंण (अल्मोड़ा )भिकियासैंण डाँ प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण क्षेत्र के अंतर्गत मे व्याख्यान के दौरान रेड क्रॉस के सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चर्चा करते हुए रेड क्रॉस के चिन्ह के महत्व और उसकी विशेषताओं का भी वर्णन किया गया। इस वर्ष की थीम “United in Humanity” पर विशेष बल देते हुए रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को मानवता के सिद्धांत के अनुसार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया गया। रेड क्रॉस स्वयंसेवकों से आह्वान किया गया कि “मानवता ही परम धर्म है” और रेड क्रॉस स्वयंसेवक मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता द्वारा रेड क्रॉस विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अदिति (बीए चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, सिमरन गोस्वामी (बीए चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा प्रतीक कांडपाल (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप में फर्स्ट एड लेक्चरर अल्मोड़ा चंद्र किशोर ने रेड क्रॉस सेवकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस के सिद्धांतों, उद्देश्यों एवं मानव सेवा के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर उन्होंने रेड क्रॉस के जनक हेनरी ड्यूनेन्ट के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा उनकी प्रसिद्ध पुस्तक “ए मेमोरी ऑफ सोल्फेरीनो” के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Post a Comment