⚡ ब्रेकिंग News

प्रमुख सचिव ने रानीखेत के ‘हाउस ऑफ उमंग’ का किया निरीक्षण, 2500 महिलाओं के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

 

Dainik Today Khabaren /

रानीखेत: (अल्मोड़ा ) उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने आज रानीखेत दौरे के दौरान मजखाली के नैनी क्षेत्र स्थित ‘हाउस ऑफ उमंग’ केंद्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। यह केंद्र पहाड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल है, जहां 180 महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब 2500 महिलाएं स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ी हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने समूह सदस्यों से बातचीत कर उनके व्यावसायिक कार्य, उत्पाद निर्माण और विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने प्राकृतिक फल प्रसंस्करण (जैम, अचार), मौसमी शहद, ऑर्गेनिक फूड्स, हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्रों सहित मड़ुए की नमकीन जैसे स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और स्वाद भी लिया।

श्री सुधांशु ने कहा, “इस तरह के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।” इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...