काली फिल्म के टशन में घूम रहे चालक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई ,यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 10 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही और शराब पीकर न्यूसेंस फैलाने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है साथी सार्वजनिक स्थानों में न्यूटन से फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसे मौके पर ही हटाया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 6,500/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ी कर शराब पीकर न्यूसेंस फैलाने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
Post a Comment